मेराल :
मेराल प्रखंड के मेराल पूर्वी पंचायत के पूर्वारा टोला प्राथमिक विद्यालय परिसर में समाजसेवी रामसागर महतो के द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

चिकित्सा शिविर का उद्घाटन चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार डॉक्टर अनिल कुमार साव डॉ दीपक सिन्हा थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद एवं समाजसेवी रामसागर महतो के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर का शुभारंभ फीता काटकर एवं मरीजों के जांच की शुरूआत कर किया गया।इस अवसर पर डॉ अनिल साव ने कहा कि इस प्रकार के निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाना बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है। ऐसे शिविर में एक ओर जहां मरीजों का निशुल्क जांच होता है वही बीमारी के अनुरूप निशुल्क दवा भी उपलब्ध कराया जाता है।

उन्होंने ऐसे चिकित्सा शिविर आयोजन कराये जाने के लिए समाजसेवी रामसागर महतो की भूरी भूरी प्रशंसा के साथ बधाई दिया। थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने लोगों से कहा कि इस शिविर में सर्दी बुखार खांसी सिर दर्द बदन दर्द उच्च रक्तचाप, शुगर रोग, मूत्र रोग ,हृदय रोग, लकवा पोलियो,गठिया, अपेंडिस जैसे बिमारियों का जांच के साथ नि: शुल्क दवा की व्यवस्था है। उन्होंने लोगों से शिविर में जांच कराकर अपना ईलाज करवाने की सुझाव दिया। डॉक्टर अनिल साव के द्वारा सर्वप्रथम जोड़ में दर्द से पीड़ित सविता देवी नामक महिला को देखकर जांच कर इलाज शुरू किया गया। इस शिविर में 843 सौ से अधिक मरीजो का स्वास्थ्य जांच किया गया कार्यक्रम का संचालन डॉ लालमोन ने किया।
चिकित्सा शिविर को सफल बनाने वालों में अभिषेक मेहता, दयाशंकर प्रसाद, संजय कुमार यादव,मदन यादव,चिकू कुमार,गोलू कुमार, राहिल हुसैन, शिक्षक प्रेमचंद राम,रामकुमार मेहता, विनोद कुशवाहा,कलाम अंसारी,दिनेश महतो, राकेश मेहता, मनोज रजक, अरविंद मेहता, जनेश्वर मेहता सहित काफी संख्या में चिकित्सकीय परीक्षण कराने वाले लोग उपस्थित थे।