गढ़वा :
गढवा बरडीहा थाना क्षेत्र के कुंद्रहे गांव निवासी संजय पासवान का पुत्र अर्पित पासवान मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि अर्पित पासवान अपनी मोटरसाइकिल लेकर अपने घर से बाजार जा रहा था उसी दौरान घर से कुछ दूरी पर कुत्ता बचाने के क्रम मे उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया घटना के बाद परिजन द्वारा उसे घायल अवस्था में उठाकर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।