खरौंधी :
मझिगावां हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के पंचवँ दिन महावीर संकट मोचन हनुमान को अनाधिवास के पूजा अर्चना के बाद प्रतिमा को यज्ञ कमिटी के सदस्यों के द्वारा नगर भ्रमण कराया गया।
भ्रमण कार्यकम्र में मझिगावां के डीहवार टोला, उपरला टोला, गजधरा,खैरा टोला होते हुए पुनः यज्ञ स्थल मंदिर में जुलूस लौटकर हनुमान प्रतिमा के लाया गया जंहा यज्ञ के आचार्य मिथलेश बैद्य,पंडित पंकज पांडेय,पंडित अमित दुबे,पंडित पंकज पांडेय ने विधवत पूजा अर्चना कराया गया इसके बाद हनुमान प्रतिमा को प्राण प्रतिष्ठा के लिये मंदिर में रखा गया जंहा 7 फरवरी को आचार्य एवं विद्वान पंडितों के द्वारा विधवत मंत्रोच्चारण कर प्राण प्रतिष्ठा कराया जायेगा।
इसके बाद आम जनों के दर्शन के लिये मंदिर का पट खोल दिया जाएगा। इधर यज्ञ के पांचवे दिन अखंड कीर्तन के आयोजन 24 घंटे के लिये आयोजित किया गया। वही यज्ञ में काफी संख्या में लोग यज्ञ शाला का परिक्रमा करने पहुँचे। कई लोगो ने दान भी दिया। सात फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही यज्ञ का पूर्णवहति किया जायेगा।