भवनाथपुर :
अरसली उतरी पँचायत के समाजसेवी सह मुखिया प्रत्यासी सबु ने अरसली उत्तरी पंचायत में अयोजिय माँ सरस्वती पूजा के सभी पंडाल कमिटी और सैकड़ो बच्चों के बीच कॉपी, किताब एवं पाठ्य सामग्री का वितरण किया।
सभी बच्चों को पढ़ाई करने के लिए भी प्रेरित किया। वही पंचायत के अशोक वाटिका झुमरी, लामी टोला,केवरवा, शिव मंदिर प्रांगण में माँ सरस्वती की पूजा पंडाल में दर्शन व पूजा किया । अपने संबोधन में सबू ने कहा की कोविड के कारण लगभ 2 वर्षो के बाद स्कूल खुला है। जिस कारण बच्चों की पढ़ाई बंद थी। वहीं गरीब बच्चों के पास पाठ्य सामग्री भी नहीं है। कहा कि माँ सरस्वती सभी बच्चों में वास करे कि अच्छा पढ़ कर अपने खानदान व गांव का नाम रोशन करे।
गरीब बच्चे को पढ़ने में परेशानी हो तो हमसे संपर्क करे यथा सम्भव सहयोग करूंगी । इस मौके पर आत्मानंद विश्वकर्मा, पापु राम, अनुज पासवान, पिंकू मेहता, राजा, शुशील चौबे, अक्षय चौरसिया, अभिमन्यु, लवकुश कुमार, पंकज कुमार,दीपक आदि सैकड़ो बच्चे उपस्थित थे।