whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281280
Loading...


गायत्री परिजनों ने लिया सवा लाख गायत्री मंत्र जप का अनुष्ठान 16 मार्च को होगा चालीस दिवसीय अनुष्ठान का समापन

location_on गढ़वा access_time 06-Feb-22, 03:43 PM visibility 670
Share



गायत्री परिजनों ने लिया सवा लाख गायत्री मंत्र जप का अनुष्ठान
16 मार्च को होगा चालीस दिवसीय अनुष्ठान का समापन


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अखिल विश्व गायत्री परिवार की गढ़वा इकाई द्वारा वसंत पर्व के अवसर पर विभिन्न् कार्यक्रम आयोजित किये गये. इस अवसर पर मुख्य रूप से गायत्री परिजनों द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में चालीस दिवसीय गायत्री अनुष्ठान का संकल्प लिया गया. । जिला मुख्यालय में गायत्री शक्तिपीठ कल्याणपुर एवं प्रज्ञा संस्थान निमिया स्थान में वसंत पर्व मनाने के साथ ही गायत्री परिजनों ने सवा लाख गायत्री महामंत्र जप का संकल्प लिया. इस अवसर पर गायत्री परिवार के जिला समन्वयक विनोद पाठक ने बताया कि गायत्री परिवार वसंत पंचमी को गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिन के रूप में मनाता है. इसी दिन युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा का अपने दादा गुरूदेव के साथ साक्षात्कार हुआ था, जिसके बाद उन्होंने गायत्री परिवार के माध्यम से युग निर्माण की नींव रखी थी. उन्होंने कहा कि युग निर्माण के उद्देश्य से वर्ष 1926 में गुरूदेव द्वारा जो अखंड दीप जलाया गया था, वह आज भी उसी तरह प्रज्जवलित होकर युग निर्माण अभियान को प्रकाश और उर्जा प्रदान कर रहा है. चार साल बाद उस अखंडदीप का शताब्दी वर्ष आ रहा है. इसके निमित्त गायत्री परिवार द्वारा आनेवाले चार साल के समय को विशेष समय मानते हुये पूरे विश्व में युग परिवर्तन को गति प्रदान करने के लिये विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है. इस क्रम में गढ़वा जिले के सभी शक्तिपीठों एवं प्रज्ञा केंद्रों से जुड़े गायत्री परिजन 40 दिनों में सवा लाख गायत्री महामंत्र की जप का अनुष्ठान शुरू किये हैं. जिसका समापन होली के पूर्व 16 मार्च को किया जायेगा. इस अवसर पर सभी जगह हवन यज्ञ एवं सामूहिक जप भी किया गया. इस अवसर पर सन्तन मिश्र, सुप्रिया दूबे, शोभा पाठक, ममता तिवारी, अनिता देवी, संगीता देवी, ममता चौबे, मीना देवी, प्रमिला देवी, पल्लवी गुप्ता, सुनंदा देवी, पुनम चौबे, मिथिलेश कुशवाहा, अनिल विश्वकर्मा, प्रियंका कुमारी सहित काफी संख्या में गायत्री परिजन उपस्थित थे. ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play