गढ़वा :
भाजयुमो गढ़वा नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष रंजीत चौरसिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे मौजूद थे। मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो गढ़वा जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे ने कहा कि भाजयुमो हर वार्ड से लेकर बुथ स्तर पर 10 युवाओं की टोली खड़ा करेगा।
उन्होंने कहा कि भाजयुमो गढ़वा में युवाओं का एक बड़ा फौज खड़ा करेगा। उन्होंने कहा कि गढ़वा शहर सहित जिले भर में माइक्रो डोनेशन अभियान चलाया जा रहा है बैठक में यह तय हुआ कि इंडिया गेट पर सुभाषचन्द्र बोस की भव्य प्रतिमा लगाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आभार पत्र भेजा जाएगा। साथ ही इंडिया गेट पर सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा लगाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में चौक चौराहों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने झारखंड में युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगने का काम किया है जिस तरह से हेमंत सोरेन सरकार ने 2021 को नियुक्ति बर्ष घोषित कर रखा था लेकिन किसी को रोजगार नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार गढ़वा जिला के प्रशिक्षित बेरोजगारों को भत्ता देने के लिए चार करोड़ रुपए भेजा था उसे वापस मंगा लिया। इससे यह साबित हो गया कि झामुमो सरकार युवाओं को रोजगार बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर ठगने का काम कर रही है। इस मामले को लेकर युवाओं में काफी गुस्सा है उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार बनने के दो साल बाद भी युवाओं को रोजगार के लिए दुसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है यह दुर्भाग्यपूर्ण है झारखंड में नौकरी के लिए सरकार गैर सरकारी संस्थाओं में लाखों पद खाली पड़ा है लेकिन हेमंत सरकार के कमजोर इच्छाशक्ति के कारण गढ़वा जिला सहीत पुरे झारखंड के युवा दुसरे राज्यों में भटकने को मजबूर हैं उन्होंने कहा कि झारखंड में जब भाजपा सरकार बनेगी तब ही युवाओं को रोजगार मिलेगा।
झामुमो सरकार सिर्फ युवाओं को धोखा दे कर अपना मुख्यमंत्री कार्यकाल पुरा करने में लगी हुई है। भाजयुमो गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष रंजीत चौरसिया ने कहा कि गढ़वा नगर मंडल में युवाओं का एक बड़ा फौज खड़ा कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष रंजीत चौरसिया उपाध्यक्ष उमेश मेहता महामंत्री पियुष वैद्य मंत्री राजन रजक रंजीत कुमार हिमांशु गौतम कुमार सोनु चौबे सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।