गढ़वा :
फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कामेश्वर दुबे ने गढ़वा जिला अंतर्गत सभी प्रखंड के जन वितरण प्रणाली दुकानदारो से अपील किया है कि वो अपने आधार कार्ड व अकॉउंट नंबर सोमवार को अपने-अपने प्रखंड कमिटी को जमा कर जिला कार्यालय में पहुँचाना सुनिश्चित करे!
साथ ही साथ कल दिनांक 07/02/2022 दिन सोमवार को समय 11 बजे चिनियां रोड स्थित अकेलवा आम परशुराम भवन में फेयर प्राईस डीलर्स एशोसिएशन गढ़वा जिला की एक बैठक आहूत की गयी हैं।जिसमे जिले के सभी प्रखंड के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार उपस्थित हो। जिसमें संगठन के माध्यम से विक्रेताओं को हो रही परेशानी पर विचारविमर्श और आगे की रूपरेखा तय की जाएंगी।