गढ़वा :
ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्ला अलैह के 810वां उर्स-ए-पाक के मौके पर मजार पर चादरपोशी की गई। गढ़वा जिला की खुशहाली को लेकर दुआ मांगी गई।

इस मौके पर झारखंड सरकार के मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर की तरफ से भी दरबार में चादर पेश की गई। गढ़वा जिला सहित राज्य व देश में अमन शांति बना रहे, जिला, राज्य व देश की तरक्की व आपसी भाईचारा बनाए रखने को लेकर भी दुआएं की। हजरत मोईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह जिन्हे ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैह के नाम से भी जाना जाता है। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती इस्लाम धर्म के एक ऐसे महान सूफी संत रहे है। जिन्होने इस्लाम के सुखते दरख्त को हरा भरा किया। जो गरीबो के मसीहा थे। खुद भूखे रहकर दुसरो को खाना खिलाते थे।
जो दीन दुखियो के दुखो को दूर करते थे। जो पाप को पुण्य में बदल देते थे। वह अल्लाह के सच्चे बंदे थे। अल्लाह ने उन्हे रूहानी व गअबी ताकते बख्शी थी। जिनके मानने वालो की एक विशाल संख्या जिनको इस्लाम धर्म के लोग ही नही हिन्दू सिख आदि अन्य सभी धर्मो के लोग मानते है। जिनके मानने वालो में राजा से लेकर रंक नेता से लेकर अभिनेता तक है। जो ख्वाजा गरीब नवाज की जियारत के लिए हमेशा ललायित रहते है। जिनकी दरगाह आज भी हिन्दुस्तान की सरजमी को रोशन कर रही है। मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विधायक प्रतिनिधि मासूम खान, समाजसेवी डॉक्टर असजद अंसारी जी, अलीम भैया, शमशाद भाई, इमरान भाई, पिंटू भाई, सुकून भाई, बबलू भाई, फिरोज भाई ने भी जियारत की।