गढ़वा :
कांडी थाना क्षेत्र के गरदाहा शिवालय के सैकड़ो साल पुराना मंदिर से मूर्ति की हुई चोरी । इस क्षेत्र के सांस्कृतिक धरोहर गरदाहा मंदिर से मूर्ति चोरी को ले स्थानीय श्रद्धालुओं में तीखा रोष देखा जा रहा है श्रद्धालु का कहना है कि पुलिस लगातार घट रही मंदिरों से अति प्राचीन व बेशकीमती मूर्तियों की चोरी के मामले में पूरी तरह से लापरवाह दिख रही है।
तीन मंदिरों में हुई चोरी
कांडी इलाके में अब तक इलाके के मंदिरों से मूर्तियों की चोरी की यह तीसरी घटना है।इससे पहले खरौंधा विजय राघव मंदिर से राम, जानकी व लखन लाल की मूर्तियां और सेमौरा के राधा-कृष्ण मंदिर से राधा-कृष्ण की मूर्तियां चोरी गई थीं।
लोगों में बढ़ा आक्रोश सैकड़ों वर्ष पुराने गरदाहा मठ के शिवालय के मुख्य मंदिर से मूर्तियों की चोरी की घटना से स्थानीय लोगों व ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
गरदाहा मठ के महंत महानंद पुरी इन दिनों बाहर गए हुए हैं। पुजारी शुक्रवार की शाम पूजा अर्चना करने के बाद करीब साढ़े सात बजे मंदिर का ताला बंद कर अपने घर गए थे।इसी बीच रात को इस वारदात को अंजाम दिया गया।शिवालय से पूरे इलाके के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। लिहाजा चोरी की इस घटना से लोग बेहद नाराज हैं।महंत महानंद पुरी सहित सैकड़ों लोगों ने जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है। मूर्तियों को बरामद कर अपराधियों को कड़ी सजा देने का आग्रह पुलिस अधिकारियों ने किया गया है।