गढ़वा :
गढ़वा अनुमंडल पुलिस कार्यालय में तैनात आरक्षी नरेंद्र गुप्ता ने शनिवार को सदर अस्पताल पहुंचकर एक यूनिट रक्तदान किया ।
आरक्षी नरेंद्र ने बताया कि सूचना मिली थी कि रंका थाना के उचरी गांव निवासी अरुण सिंह की पत्नी रीना देवी रक्त की कमी से जूझ रही है ।सूचना मिलने के बाद तुरंत सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया और महिला की जान बचाई उसने कहा कि रक्तदान महादान है एक यूनिट रक्तदान करने से किसी का जान बन जाता है सभी को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए।