गढ़वा :
कसौंधन वैश्य समाज गढ़वा के उपसचिव विवेक कश्यप की पत्नी अर्चना कश्यप के द्वारा नगर (गरबाँध)निवासी रेवती कुमारी उम्र 2 वर्ष को A+पॉजिटिव रक्तदान कर जीवन बचाने का कार्य किया गया।
बहुत ही गर्व की बात है जहाँ आज हम सभी महापर्व बसंत पंचमी को माँ सरस्वती का पूजन कर रहे हैं। वही दूसरी ओर नारी शक्तिस्वरूपा अर्चना जी के द्वारा जीवन दान देने का कार्य किया गया।
इस मौके पर समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप के द्वारा कहा गया की समाज के युवा साथी के साथ महिलाएं भी रक्तदान करने के लिए आगे आ रही है। समाज के द्वारा सम्मेलन होने पर समाज अर्चना कश्यप को सम्मानित करने का कार्य करेगी।मौके पर उपस्थित अध्यक्ष उमेश कश्यप उपाध्यक्ष सुरेंद्र कश्यप सचिव संतोष कश्यप उप सचिव विवेक कश्यप उप कोषाध्यक्ष मनीष कश्यप मीडिया प्रभारी आशीष कश्यप एवं समाज की महिला वरिष्ठ सदस्य शारदा देवी, एवं वंशिका कश्यप उपस्थित थे।