गढ़वा :
जिला मुख्यालय गढ़वा सहित विभिन्न इलाकों में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से किया
श्री बंशीधर नगर- पेट्रोल पंप स्थित सेंट्रल बैंक के निकट माँ गायत्री शक्तिपीठ में शनिवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा व गायत्री परिवार के संस्थापक वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का आध्यात्मिक जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.इस अवसर पर शक्तिपीठ में कई कार्यक्रम आयोजित किए गये. श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ मां सरस्वती, वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, मां गायत्री की विधिवत पूजा अर्चना किया.सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने वेद मंत्रों के साथ वैश्विक महामारी कोरोना के संपूर्ण विनाश के लिए आहुतियां डाली और विश्व शांति व कल्याण के लिए प्रार्थना किया.कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया. इस अवसर पर गायत्री परिवार के परिजन अजीत चौबे ने कहा कि बसंत पंचमी के दिन अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा परम पूज्य गुरुदेव वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्म दिवस एवं बसंत पंचमी पर्व धूमधाम के साथ
मनाया गया. उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण एवं पर्यावरण संवर्धन के लिए गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र से आहुतियाँ समर्पित किया.इस अवसर पर ललसु राम,जोखू प्रसाद,शम्भू जायसवाल,अनिल लाल अग्रवाल,रवि अग्रवाल,राम प्रसाद कमलापुरी,मीना देवी,कौशल्या देवी,अनिता देवी,सृष्टि कुमारी,शिवकुमार मेहता,नवीन मेहता,मिस्टी अग्रवाल,रौशन अग्रवाल,उपेंद्र मेहता सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे.

मेराल प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर शनिवार को बड़े ही धूमधाम से भक्ति मय वातावरण में शांति सौहार्द के साथ पूजा अर्चना की गई।
वही सरस्वती पूजा महोत्सव के अवसर पर ज्ञान गंगा मेमोरियल एकेडमी हासनदाग के तत्वधान में मां सरस्वती के पूजा अर्चना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेराल दक्षिणी जिप सदस्य राम नरेश चौधरी पूर्व मुखिया रामप्रवेश चंद्रवंशी सेवानिवृत्त शिक्षक रामनाथ विश्वकर्मा रंजीत चौबे नंदू चौधरी संजय विश्वकर्मा मनोज बैठा सुकन चौधरी कमल किशोर चौबे कौसर अंसारी इत्यादि उपस्थित थे। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक रिकॉर्डिंग डांस किया गया वही बच्चियों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाट्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावक एवं गांव के लोग प्रसन्न होकर स्कूल के निदेशक एवं शिक्षकों की सराहना किया।
इस अवसर पर जिप सदस्य श्री चौधरी ने स्कूल के निदेशक हरेंद्र चौधरी एवं उनके सहयोगी शिक्षको की सराहना करते हुए कहा कि सुदूरवर्ती इलाकों में शिक्षा के क्षेत्र में इनके द्वारा अलख जगाने का काम किया गया है और इस क्षेत्र के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभान्वित हो रहे हैं उन्होंने मां सरस्वती से कामना करते हुए और बेहतर करने की बात कही। स्कूल के निदेशक हरेंद्र चौधरी द्वारा जनप्रतिनिधि सहयोगी शिक्षक एवं अभिभावको को मंच पर फूल माला एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक शिवदत्त चौधरी, संतोष चौधरी तैहरा खातून, उषा कुमारी, इनदेश्वर चौधरी, मथुरा चौधरी, तौहीद अंसारी, शिवनाथ चौधरी, कमलेश विश्वकर्मा, गोलू कुमार सोनी, मनीष ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
,

खरौंधी प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना बड़े ही धूमधाम से लोगों के द्वारा किया गया। वही विद्यालयों में प्रतिमा का स्थापित नही किया गया। माँ सरस्वती के चित्र पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक के द्वारा पूजा अर्चना कर मां से आशीर्वाद प्राप्त किया। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में माँ सरस्वती प्रतिमा स्थापित कर आराधना किया गया। आपको बाते चलु की सरकार के निर्देश के बाद कोरोना गाइडलाइन जारी कर 22 माह के बाद स्कूल खोलने का निर्देश दिया गया। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार विद्यालय में बच्चों को छः फिट की दूरी पर बैठने की ब्यवस्था के साथ विद्यालय में किसी तरह कार्यक्रम आयोजन पर रोक लगी हुई है जिसके वजह से विद्यालय में माँ सरस्वती प्रतिमा का पूजन नही हो रहा है बच्चें सिर्फ माँ सरस्वती के चित्र पर ही एक एक कर पूजा अर्चना किया एवं विद्या का आशीर्वाद मंगा।