गढ़वा :
गढ़वा तिलदाग रेहला मार्ग पर शनिवार को डुमरिया हाई स्कूल के पास टेंपो पिकअप के टक्कर में टेंपो सवार 7 लोग घायल हो गए ।

घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के कमता गांव निवासी रामकृष्ण पांडे का पुत्र पंकज पांडे नीरज पांडे की पत्नी मधु कुमारी पंकज पांडे की पत्नी पूर्णिमा पांडे नारद पांडे की पत्नी संपूर्ण देवी नारद पांडे का पुत्र अजीत पांडे आशीर्वाद तिवारी का पत्नी अनु कुमारी एवं राम मूरत पांडे का पुत्र शैलेंद्र पांडे का नाम शामिल हैं ।

सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में बताया गया कि सभी लोग एक टेंपो पर सवार होकर अपने घर से तिलदाग स्थित खोनहर मंदिर में पूजा पाठ करने के लिए आये हुए थे पूजा करके वापस लौटने के दौरान डुमरिया हाई स्कूल के पास एक पिकअप गाड़ी ने उसके टैंपू में पीछे से टक्कर मार दिया इसे टेंपो पलट गई घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को उठाकर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया जहां सभी घायलों को इलाज किया जा रहा है।