गढ़वा :
गढ़वा मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव निवासी मानिक चंद्र पाल कार की चपेट में आने से घायल हो गया है।
उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मानिक सब्जी बेचने गढ़वा दानरो नदी में आया हुआ था। इसी बीच पीछे से कार उसके पैर पर चढ़ाते हुए पार कर गया जिससे वह घायल हो गया घायल को आसपास के लोगों के द्वारा उसे उठाकर सदर अस्पताल गढ़वा में इलाज के लिए लाया है। घायल के पैर में गंभीर चोट लगी है।