गढ़वा :
गढ़वा चिनिया थाना क्षेत्र के छतैलिया गांव निवासी मगरू परहिया पेड़ से गिरकर घायल हो गया है उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि मंगरू बकरी को खिलाने के लिए पत्ती काटने पेड़ पर चढ़ा हुआ था। इसी बीच अचानक पैर फिसलने के बाद गिरकर घायल हो गया घरवालों को जब पता चला तो लोगों ने उसे उठाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया है।