गढ़वा : गढ़वा शहर के वार्ड नंबर 18 टंडवा के राजा महतो को घायल स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है। घायल के अनुसार उसे अज्ञात लोगों ने अपहरण किया और 2 दिन बाद मारपीट कर लाकर छोड़ दिया, मगर यह जो कहानी राजा महतो सुना रहे हैं, वह कहां तक सही है, अनुसंधान का विषय है।
वैसे राजा महतो ने घटना के संबंध में जो जानकारी दी, उसके अनुसार अज्ञात लोगों के द्वारा जबरदस्ती गाड़ी में बैठा कर 2 दिनों तक बांधकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। घायल को सदर अस्पताल में इलाज के लिए शनिवार को लाया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजा महतो 3 फरवरी को घर से या कह कर निकले थे कि बाजार जा रहे हैं। इसी बीच दानरो नदी में स्टूडेंट क्लब के पास कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा जबरन बोलेरो गाड़ी में बैठा कर कुछ सूंघा दिया जिससे कि वह बेहोश हो गए।
2 दिनों तक अपने साथ रखा अज्ञात जगह पर ले गया और उसके साथ मारपीट किया रात्रि में 12:00 बजे स्टूडेंट क्लब के पास अज्ञात लोगों के द्वारा उसे छोड़ दिया गया। वह व्यक्ति वापस घर आया तो घर वालों को बताया कि अज्ञात लोगों के द्वारा उसे मारपीट किया गया है इसके बाद घर वालों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया है।