गढ़वा :
गढ़वा बंध्याकरण ऑपरेशन में गड़बड़ी सामने आ रही है। एक महिला का बंध्याकरण ऑपरेशन में टांका देने में हुई चूक के कारण महिला जीवन और मौत से जूझ रही है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित मेराल थाना क्षेत्र के ओखरगड़ा गांव निवासी राहुल पासवान की पत्नी रीना देवी बताई गई है। उक्त महिला को पिछले गुरुवार को सदर अस्पताल में बंध्याकरण ऑपरेशन कराया गया था। ऑपरेशन के पश्चात उसे टाका देने में गड़बड़ी हुई। लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों एवं चिकित्सक ने इस पर ध्यान नहीं दिया। और उक्त महिला को 24 घंटे के बाद घर जाने दिया गया। वहां महिला के पेट में टांका टूट गया। इससे कई अंग तंत्र बाहर आ गए हैं। आनन-फानन में उसके परिजनों के द्वारा तत्काल सदर अस्पताल गुरुवार की देर शाम लाया गया।
लेकिन अस्पताल के चिकित्सकों ने उसके परिजनों को तत्काल बाहर ले जाने की बताया सलाह दी गई। जिसके बाद उक्त महिला का इलाज शहर के किसी निजी क्लीनिक में चल रहा है। जबकि सदर अस्पताल में इस घटना को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
इस संबंध में सिविल सर्जन कमलेश कुमार ने कहा कि यह चिकित्सकीय लापरवाही का मामला नहीं है। बल्कि उसकी देखरेख में कमी के कारण यह स्थिति बनी है। महिला को खांसी हुई इस कारण इस तरह की परिस्थिति बनी है।