भवनाथपुर :
सरकार के निर्देश के बाद शुक्रवार को भवनाथपुर प्रखंड के विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी विद्यालयों में बच्चों को पठन-पाठन कार्य भले ही शुरू करा दिया गया।परन्तु गैर सरकारी विद्यालय को छोड़ सरकारी विद्यालयों में कुछ विद्यालयों को छोड़ सभी विद्यालयों में सरकार के गाइड लाइन का खुलमखुला उलंघन देखने को मिला ।
जहां विद्यालयों में सरकार के निर्देशानुसार क्लास रूम का सेनिटाइजर करना , शौचालयों की साफ सफाई ,किचेन सेड ,कार्यालय सभी जेन्व का तेंव मिला यही नही किसी भी सरकारी विद्यालयों में छात्र व शिक्षक मास्क में नही मीले ।हालांकि विद्यालय खुलने के पहले दिन छात्रों में उत्साह भी रहा व उपस्थिति भी 40से 60 प्रतिस थी ।
कई विद्यालयों के क्लास रूम में बेंच डेस्क पर धूल व छत में मकड़ी के जाले लगे मिले शौचालय में ताला लटका मिला जहां बाहर में काफी गंदगी थी ।हालांकि इस दरम्यान राज्यकीय प्राथमिक विद्यालय चपरि ,सरैया ,पंडरिया ,शिंगहिताली , बेल पहाड़ी विदायलो का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक के द्वारा कही भी करोना गाइडलाइन का उनुपालन नही कराया गया । नही किसी विद्यालय के खुलने के पहले क्लास रूम की सफाई , सेनिट्रेई व रंगा रोहन किया गया ।क्लास रूम में बच्चे बिना मास्क व शारीरिक दूरी के अपने से डेस्क का धूल साफ कर बैठे मिले । वन्ही सरैया ,पंडरिया विद्यालय में बच्चे को दो बजे के पूर्व ही छूटी दे दी गई ।बताते चले कि वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर लगभग दो वर्ष तक विद्यालय बंद रहा था।
जिससे बच्चे शिक्षा से वंचित रह रहे थे।वही विद्यालय खोलने की जानकारी मिलते ही अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान लोगों ने बताया कि कोरोना के कारण विद्यालय बंद रहने से बच्चे की शिक्षा काफी नुकशान हो रहा था। सरकार के आदेश के बाद शुक्रवार को 22 माह के बाद विद्यालय में पठन-पाठन कार्य प्रारंभ कराया गया है। जिससे लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
इस बावत बीईओ राकेश कुमार से पूछे जाने पर बताया कि सभी विद्यालय के प्रबंधन समिति व प्रधानाचार्य को पूर्व में ही सरकार के द्वारा दिए निर्देस की जानकारी दे दी गई थी जिसका स्तप्रतिष्ट अनुपालन होना चाहिए था जिन विद्यलयो में सरकार के दिए निर्देस का अनुपालन नही किया गया यह घोर लापरवाही है जांचों उपरांत उनके ऊपर विभागीय करवाई की जाएगी ।