बंशीधर नगर :
गढ़वा नगर उंटारी मार्ग पर रामना परसवान पावर सब स्टेशन के पास गुरुवार को मोटरसाइकिल के चपेट में आने से रमुना थाना क्षेत्र के परसवान गांव निवासी लगन बैठा की पत्नी सुशिला देवी घायल हो गई| जबकि मोटरसाइकिल चालक रमना थाना क्षेत्र के सपही निवासी अभय कुमार यादव भी जख्मी हो गया दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमना में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में बताया गया कि मोटरसाइकिल सवार अभय अपने मोटरसाइकिल से रमना बाजार आ रहा था इसी दौरान सुशिला सड़क पार करने के क्रम में मोटरसाइकिल के चपेट में आ गई