गढ़वा :
गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के लगुरहा गांव निवासी त्रिवेणी लाकड़ा का पुत्र कमलेश लाकड़ा मोटरसाइकिल से गिर कर घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि कमलेश लकडा घर से फरठिया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर गिर कर घायल हो गया इसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा उसे उठाकर सदर अस्पताल गढ़वा में इलाज के लिए लाया है।