whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157955 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

मेराल मुख्यालय से सटे लखिया गांव के पास यूरिया नदी के क्षतिग्रस्त पुल पर गिरने से दो लोग हुए घायल

location_on मेराल access_time 31-May-20, 02:04 PM visibility 694
Share



												मेराल मुख्यालय से सटे लखिया गांव के पास यूरिया नदी के क्षतिग्रस्त पुल पर गिरने से दो लोग हुए घायल
पुत्र व पिता, अन्य एवं क्षतिग्रस्त पुलिया


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



प्रशासन नेता सभी जर्जर पुलिया को ले लापरवाह ताजा घटना में बाप बेटे हुए घायल पूर्व में भी घट चुकी है दर्जनों घटना मेराल: मेराल थाना क्षेत्र के लखेया व हासनदाग सीमा पर मुख्य सड़क यूरिया नदी क्षतिग्रस्त पुल पर लगातार 2 वर्षों से घटना हो रही है। जो एक बार फिर शनिवार की सुबह 8:00 बजे मोटरसाइकिल सवार चालक विपिन कुमार चौधरी 22 वर्ष व पिता जग्गू चौधरी 50 वर्ष क्षतिग्रस्त पुल के ऊपर से नीचे गिर कर घायल हो गए। जबकि जग्गू चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गया है। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए गढ़वा भेजा गया। वहीं विपिन कुमार चौधरी का स्थानीय प्राइवेट क्लीनिक में इलाज किया गया इस संबंध में घायल विपिन कुमार ने बताया कि हम और हमारे पिता जग्गू चौधरी मेराल बाजार से सब्जी लेकर बेचने के लिए वापस हासन दाग घर आ रहे थे।
Advertisement
यूरिया नदी पुल पर पार करने के दौरान क्षतिग्रस्त पुल पर बालू होने के चलते मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गया और हम लोग पुल के नीचे गड्ढे में गिर गए वहां पर क्षतिग्रस्त पुल का मलबा काफी मात्रा में था जिससे बाल-बाल बच गए। इसकी सूचना पाकर हसनदाग के ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए भेज कर, जमकर जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक पर भड़ास निकाली। इस संबंध में मुखिया संघ के अध्यक्ष दुखन चौधरी ने नाराजगी जाहिर करते हुए स्थानीय विधायक व जिला प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि यूरिया नदी पुल का आधा भाग क्षतिग्रस्त हुए 2 वर्ष होने जा रहा है। चुनाव के समय जनप्रतिनिधि के द्वारा वादा किया गया था सरकार बनते ही यूरिया नदी क्षतिग्रस्त पुल का नव निर्माण के लिए प्रारंभ कर दिया जाएगा लेकिन यह सब वादे फीका पड़ने लगे है।
Advertisement
हालांकि पूर्व विधायक से भी गुहार लगाई गई थी। उपायुक्त हर्ष मंगला को भी आवेदन देकर अवगत कराया गया लेकिन इस पर स्थानीय विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं जिला प्रशासन इस पुल के क्षतिग्रस्त जानकारी मिलने के बाद भी अंजान बने हुए हैं। श्री मुखिया ने कहा हमने लिखित आवेदन एवं मीडिया के माध्यम से कई बार प्रशासनिक पदाधिकारी से लेकर राज्य सरकार तक इस पुल क्षतिग्रस्त के बारे में अवगत कराया है, लेकिन इस पर अभी तक कहीं से भी कोई पहल नहीं किया गया। पिछले बरसात के पहले जिला प्रशासन द्वारा डायवर्सन बनाया गया था। जो बरसात में बह गया लोग जोखिम में जान डाल कर क्षतिग्रस्त पुल के ऊपर से आना जाना कर रहे हैं वही स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी 10 किलोमीटर घूमकर स्कूल जाना पड़ता है।
Advertisement
इस पर अभी भी सरकार व जिला प्रशासन ध्यान नहीं दिया तो बाध्य होकर ग्रामीणों के साथ आमरण अनशन किया जाएगा। पूर्व बीडीसी हासन दाग पंचायत के सुदर्शन विश्वकर्मा ने कहां की मेराल में प्रखंड व अंचल थाना एवं बीआरसी मुख्यालय है, जो दक्षिण भाग के ग्रामीण क्षेत्र हसन दाग, हडकुली, कजराठ, गेरुआ सहित इत्यादि गांव के लोग अपने निजी काम से आना पड़ता है, जो यूरिया नदी पुल का आधा भाग क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण मेराल मुख्यालय आने में काफी परेशानी हो रहा है। बरसात के दिनों में लगमा व डंडई रोड से घूम कर आना पड़ता है। समाजसेवी गुलबास अंसारी ने कहा कि यूरिया नदी पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण मेराल आने में काफी परेशानी हो रहा है। चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों से मेराल मुख्यालय से हासनदाग, गेरुआ कजरा ठ को जोड़ने के लिए मांग रखा गया था, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ नई सरकार से पुल कान नव निर्माण कराने के लिए इंतजार कर रहे हैं।
Advertisement
पूर्व मुखिया प्रत्याशी इंद्रदेव चौधरी ने कहा कि पूरी उम्मीद के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक व पेयजल स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर से पुल के नवनिर्माण के लिए कब ध्यान देते हैं, हम लोग इंतजार में है। जो बरसात आने वाला है आए दिन घटना हो रही है इसके पहले भी एक ट्रेक्टर सीमेंट लोडिंग सहित पुल के नीचे गिर गया था और एक साइकिल सवार भी गिरकर घायल हो गया था।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play