whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27179796
Loading...


नगर पंचायत अध्यक्ष ने बभनी खाड़ डैम के सुंदरीकरण कराने का की मांग

location_on गढ़वा access_time 19-Jul-20, 07:37 PM visibility 663
Share



नगर पंचायत अध्यक्ष ने बभनी खाड़ डैम के सुंदरीकरण कराने का की मांग


अमरेश विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर नगर पंचायत अध्यक्ष विजयालक्ष्मी देवी ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर श्री बंशीधर पंचायत क्षेत्र में स्थित बभनी खाड़ डैम का सुंदरीकरण एवं बोट चालन पार्क बनाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे गये पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बभनी खाड़ डैम अवस्थित है। यह श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र का एकमात्र डैम है, जहां हर वर्ष नये साल एवं मकर संक्रांति पर पर्यटकों की चहल पहल रहती है। लेकिन डैम पर किसी प्रकार की कोई सुविधा एवं व्यवस्था नहीं होने के कारण यह डैम उपेक्षित है। नपं अध्यक्ष ने यह भी लिखा है कि बभनी खाड़ डैम खूबसूरत वादियों एवं घने जंगलों के बीचों बीच अवस्थित है।
जिससे पर्यटक की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा है कि श्री बंशीधर नगर पंचायत गठन के बाद उक्त डैम को विकसित करने के लिये नपं बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार को प्रतिवेदन भेजा गया है। किंतु सरकार स्तर से अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके फलस्वरूप डैम उपेक्षा का शिकार हो गया है। नपं अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से बभनी खांड़ डैम का सुंदरीकरण कराकर इसमें बोटिंग, पार्किंग एवं लाईटिंग की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है। जिससे कि श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र को सजाने एवं संवारने का कार्य किया जा सके।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play