whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28158673 readers visited
Loading...

Advertisement

गढ़वा में चार दिनों में 102 कोरोना संक्रमित मिले, शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़ने से दहशत का माहौल

location_on गढ़वा access_time 18-Jul-20, 08:28 PM visibility 713
Share



गढ़वा में चार दिनों में 102 कोरोना संक्रमित मिले, शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़ने से दहशत का माहौल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा में कोरोना संक्रमण अनियंत्रित होता जा रहा है। पिछले चार दिनों में यह आंकड़ा सौ से ज्यादा हो गया है। 15 जुलाई को जिले में 27 कोरोना संक्रमित मिले थे, 16 जुलाई को 30, 17 जुलाई को पुनः एक बार 27 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। आज 18 जुलाई को एक बार फिर 18 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसी के साथ महज चार दिनों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या सैकड़ा पार कर गई है। इन 4 दिनों में जिले में 102 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसी के साथ अब तक जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 260 हो गई है। इसमें 151 मरीज ठीक होकर वापस अपने घर लौट गए हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 109 रह गई है। आज बंशीधर नगर से राज परिवार के तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
Advertisement
इसके अलावा दो संक्रमित मरीज रंका अनुमंडल के हैं। जबकि शेष 13 संक्रमित गढ़वा शहर के विभिन्न मोहल्ले के हैं। गढ़वा शहर में अचानक 13 संक्रमितों के मिलने से शहर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कुछ संक्रमित स्वर्णकार समाज के हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में संक्रमण और अधिक तेजी से बढ़ सकता है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement



Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play