whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157752 readers visited
नूतन टीवी एप गूगल प्ले से इनस्टॉल करें । Get it on Google Play
Loading...


गढ़वा में कोरोना हॉटस्पॉट के राह पर, संक्रमितों की संख्या हुई 86

👁 887

access_time 09-06-2020, 02:49 PM


share
सांकेतिक तस्वीर


विवेकानंद उपाध्याय
चैनल हेड, नूतन टीवी

गढ़वा: गढ़वा जिला कोरोना का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तो हालत यह है कि प्रतिदिन कोरोना के मरीज पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। सोमवार को भी झारखंड में जो 147 नए पॉजिटिव मिले उसमें गढ़वा जिले के 5 लोग शामिल हैं इसी के साथ अब संक्रमितों की संख्या 86 पर पहुंच गई है। नए मरीजों में श्री बंशीधर नगर के पाल्हे के -2 तथा एक-एक रमुना के मड़वनियां, डंडई तथा रंका के बरवाडीह का शामिल हैं। इन पांच मरीजों के पॉजिटिव पाए जाने से यह साफ हो गया है कि कोरोना अब जिले के तमाम इलाकों को तेजी से अपने आगोश में समेट रहा है। क्योंकि पहले जो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलते थे, उनकी संख्या कल के अनुपात में क्षेत्रीय फैलाव के दृष्टिकोण से कम ही हुआ करता था। मगर कल भले ही 5 ही मरीज मिले हों मगर ये जिले के गढ़वा श्री बंशीधर नगर तथा रंका तीनों अनुमंडल के होने के कारण ज्यादा इलाका को कवर कर रहे हैं, जो गढ़वा जिला के लिए खतरनाक संकेत है। हालांकि इन नए मरीजों को लेकर प्रशासन के सामने एक बड़ी राहत है कि यह सभी मरीज प्रवासी हैं तथा इनका ट्रैवल हिस्ट्री है और ये लोग गुजरात से स्पेशल ट्रेन से आए थे और सभी लोग सरकारी क्रोन्टाइन थे। मगर रविवार को जो जिला मुख्यालय गढ़वा से एक ही परिवार के 3 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं वे सभी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के हैं। ऐसे में इनके कॉन्टैक्ट में जो लोग भी आए होंगे, उनसे संक्रमण का ज्यादा खतरा है क्योंकि आमतौर पर अपने आसपास के वैसे लोगों से अब हर कोई सतर्क रहता है जो लोग दूसरे राज्यों से घर लौटे हैं या यूं कहें कि जिनका ट्रैभल हिस्ट्री है। इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि ऐसे प्रवासी क्रोन्टाइन में रहते हैं जिनके संपर्क में कम लोगों को आने की संभावना रहती है। मगर जिन लोगों को कॉन्टैक्ट हिस्ट्री है उनके संपर्क में आए लोगों को पहचानना भारी मुश्किल है। लिहाजा अपरिचित व इनके संक्रमित होने की संभावना से अनजान होने के कारण लोगों को संक्रमित होने का खतरा प्रवासियों की तुलना में ज्यादा है। गढ़वा जिले में कोरोना के प्रशासनिक रिपोर्ट पर गौर करें तो जिले में अब तक 70,555 प्रवासी लौटे हैं। इन प्रवासियों के ट्रैवल हिस्ट्री एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर अभी तक 3133 लोगों का ही सेंपल जांच के लिए लिया गया है। तात्पर्य यह कि जिले में प्रवेश की प्रवासियों के हिसाब से 2.6% लोगों का है सैंपल जांच किया गया है। ऐसे में प्रवासियों से संक्रमण का खतरा कम हुआ है, यह नहीं माना जा सकता। ऊपर से आए दिन प्रवासियों को लौटने का सिलसिला भी जारी है। ऐसी परिस्थिति में ट्रैवल हिस्ट्री का केस भी गढ़वा में कोरोना पॉजिटिव आ सकता है जो आए दिन आ भी रहा है। जहां तक जांच रिपोर्ट का प्रश्न है? प्रशासन के द्वारा अब तक जिन 3031 लोगों का सैंपल रिपोर्ट जांच के लिए भेजा गया है, उसमें 86 लोग संक्रमित पॉजिटिव पाए गए हैं। तात्पर्य कि 2.2% लोग जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसी स्थिति में सैंपल का पॉजिटिव रिजल्ट भी देश के औसतन आंकड़े के करीब ही है। उक्त परिस्थिति में भी यह कहा जा सकता है कि गढ़वा जिला कोरोना का हॉटस्पॉट बन रहा है। विशेषकर शुक्रवार को जो जिला मुख्यालय गढ़वा में कॉन्टैक्ट का केस तीन पॉजिटिव आया है, यदि इसी रफ्तार आगे बढ़ता गया तो फिर मुश्किल बढ़ सकती है।


हमें यूट्यूब पे सब्सक्राइब करने के लिए Youtube लिखे लाल बटन को दबायें।





संबंधि‍त ख़बरें




Top 3 Trending Editorial :


#1

कोरोना संकट में जनता के बीच से गायब हैं, चुनावी नेता


access_time 28-05-2020, 12:49 AM

#2

जिंदगी की राह में भारी पड़ने लगा है लॉकडाउन


access_time 29-05-2020, 11:46 AM

#3

रोजगार नहीं मिलने से उत्पन्न हो सकती है अराजकता, मुँह बाए खड़ी है प्रवासी श्रमिकों के रोजगार का संकट


access_time 31-05-2020, 03:27 PM