विनय सिंह किंकर
रफीगंज
रफीगंज प्रखंड स्थित शौण्डिक धर्मशाला में किसान चौपाल सह कार्यकर्ता संवाद समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी राजन कुमार सिंह मौजूद रहे।आये हुए सभी अतिथियों को माला पहनाकर एव सौल देकर स्वागत किया गया।जिसकी अध्यक्षता मदनपुर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष अजय पाठकऔर संचालन भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने किया।जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि किसानों के समर्थन में इस बिल को लाया गया है मोदीजी हमेशा किसानों के बारे में सोचते हैं और 365 दिन जनता के बीच में संवाद करते हैं।भारत कृषि प्रधान देश है और किसान कभी भी आंदोलन नही कर सकते हैं ये विरोधी दलों की चाल है।वही एमएलसी राजन सिंह ने कहा कि मोदीजी के द्वारा जो बिल लाया गया है वो दोनों सदनों में पास किया गया है।2022तक किसानों के आय करनी है और4,5,साल के अंदर औरंगाबाद जिला आत्मनिर्भर हो जाएगा।खाद्य की ब्लैक मार्केटिंग बंद हो गया और बेरोजगार युवकों को सरकार द्वारा 10 लाख रुपये ऋण दिया जा रहा है जिसमें 5 लाख माफ होगा तथा 5 लाख 1 प्रतिशत ब्याज दर लगेगा।वही पंजाब में हो रहे किसान आंदोलन में 10 से 15 प्रतिशत किसानों को बरगलाकर विरोधी दलों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।इस मौके पर एमएलसी राजन सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनानाथ विश्वकर्मा,, जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, राकेश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह,सुबोध कुमार सिंह, चंदन सिंह, बबल सोनी, प्रदीप चौरसिया, अरुण सिंह, रामकुमार सिंह, शिवनारायण साव,शशी सिंह, धनराज विश्वकर्मा, सतीश शर्मा के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।