place Current Pin : 822114
Loading...


42 दिन से लापता युवक का घने जंगल में मिला नरमुंडा कंकाल। और 100 मीटर दूरी पर था काॅलेज का पूरा सर्टिफिकेट।

location_on स्वांग access_time 24-Mar-21, 09:21 PM

👁 739 | toll 397



1jitendra paswan check_circle 0.5 star
Public

स्वांग। बेरमो अनुमंडल के पिछरी बिंदेश्वरी दुबे कॉलेज के बीएससी का छात्र सागर कुमार दास का 42 दिन बाद हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सदारो जंगल में कंकाल मिला। मौके पर विष्णुगढ़ थाना के इंस्पेक्टर जगलाल मुंडा एवं चतरोचट्टी थाना प्रभारी विवेक तिवारी पहुँच कर छानबीन कर रहे हैं। छात्र बेरमो के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिदरी गांव निवासी राजेंद्र राम का पुत्र है। वह अपने मौसा के घर मानगो में रहकर बिंदेश्वरी दुबे कॉलेज पिछरी (फुसरो) से बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। 10 फरवरी को मौसा के घर से ही एडमिट कार्ड लेने की बात कहकर कॉलेज गया था। इसके बाद से वह लापता था। इस संबंध में छात्र के मौसा ने पेटरवार थाना में शिकायत दर्ज की है। लापता छात्र के संबंध में बुधवार को चिदरी पंचायत के चलियाटांड के लोग मछली मारने वालों ने जानकारी दी कि जंगल में सागर कुमार दास के कपड़े और कॉलेज के कागजात सदारो जंगल पड़ा हुआ है। इसी जानकारी के आधार पर लड़के के बड़े पिता बैजू राम अपनी पत्नी के साथ जंगल में गए तो महुआ बिछने वालों से जानकारी लेकर उक्त स्थान पर गए जहाँ सागर के कपड़ा और सामान बिखरा पड़ा था। मौके पर लड़के का बड़ा भाई सुनील कुमार दास ने भी कपड़े की पहचान की है। लड़के का सिर्फ नरमुंड मिला है लेकिन घरवालों ने उसके कपड़े और कागजात से पहचान की है। लापता छात्र बालीडीह थाना क्षेत्र के मानगो रामटोला गांव में मौसा लालमणि राम के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। लालमणि राम ने आवेदन में बताया है कि चतरोचट्टी का रहने वाला मेरे साढू का लड़का 22 वर्षीय सागर कुमार दास बिंदेश्वरी दुबे आवासीय महाविद्यालय पिछरी में बीएससी का छात्र है। वह 10 फरवरी को एडमिट कार्ड लेने की बात कहकर कॉलेज गया था, लेकिन उसके बाद कॉलेज से वापस नहीं लौटा। परिजनों ने कालेज प्रबंधन को सूचित किया है। इसके अलावा छात्र के दोस्तों को भी सूचना दी है। छात्र के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद उसके परिजन और छात्र दोस्तों ने भी उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश करने के बाद जब छात्र का कोई पता नहीं चला तो छात्र के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play