place Current Pin : 822114
Loading...


आजसू ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया सदस्यता अभियान।

location_on चतरोचट्टी। access_time 21-Feb-21, 09:50 PM

👁 517 | toll 330



1jitendra paswan check_circle 1.0 star
Public

चतरोचट्टी। गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए आजसू के विभिन्न दायित्व प्रखंड ,पंचायत और केन्द्रीय कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक रजरप्पा छिन्नमस्तिके मंदिर परिसर मे प्रखण्ड अध्यक्ष महेश महतो की अध्यक्षता में किया गया। जहाँ आजसू के चतरोचट्टी मंडल अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधी डालचंद महतो के द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। जिसके बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रिय सचिव राजेश विश्वकर्मा उपस्थित हुए। राजेश विश्वकर्मा ने कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए पूरे राज्य में आजसू के कार्यकर्ता पार्टी की सदस्यता ले रहें है।आजसू पार्टी ने पूरे राज्य में सदस्यता अभियान की शुरुआत कर एक नई क्रांति की नींव रखी है। जनता की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाने के लिए आजसू के कार्यकर्ता अब कमर कस चुके हैं।उन्होंने कहा कि शासन करना हमारा मक़सद नहीं है, बल्कि जनता के हक़ एवं अधिकार के लिए संघर्ष करना ही हमारा मकसद एवं हमारी पहचान है।वहीं उपाध्यक्ष महेश महतो ने कहा कि काम से ही परिणाम मिलता है।हमें पीछे की बातों को भूल कर एक नयी शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि आजसू पार्टी हर चौक, हर पंचायत, हर गांव-मोहल्ला में अपने कार्यकर्ता को तैयार करेगी। सदस्यता अभियान में मुख्य रुप से कामेश्वर महतो ,रोहित पटेल,दौलत महतो,निर्मल महतो,दामोदर महतो राजकुमार महतो,,मिनाज अंसारी, मतिशचन्द्र पटेल,कौलेश्वर रविदास,संतोष साव,मिथुन चन्द्रवंशी,आदि अन्य लोग उपस्थित थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play