place Current Pin : 822114
Loading...


जरीडीह उप स्वाथ्य केंद्र बेरमो में हुआ बिदाई सह सम्मान समारोह

location_on स्वाँग। access_time 09-Feb-21, 05:02 PM

👁 290 | toll 144



1jitendra paswan check_circle 0.5 star
Public

जरंगडीह। जरीडीह उप स्वाथ्य केंद्र बेरमो बोकारो में सोमवार को बिदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल परिसर में किया गया।पिछले महीने 31जनवरी को सत्येन्द्र नारायन सिंह संगणक का कार्य काल समाप्त हो चुका है।तत्पश्चात वे सेवानिवृत हो चुके हैं। डाॅ .असीम कुमार मांझी चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी एवं डॉ.अर्चना सिन्हा चिकित्सा पदाधिकारी के द्बारा सेवानिवृत्त श्री सिंह को तिलक लगाकर, माला पहनाकर, पुष्प गुच्छ देकर एवं शॉल ओढाते हुए मिठाईयां खिलाकर लम्बी आयु का आशीष की कामना की गई।इस मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि लम्बें समय के अंतराल तक श्री सिंह अपने कार्य में लगनशील रहे। कभी भी इनसे किसी को किसी तरह का कोई शिकायत न रहा। श्री सिंह अच्छे स्वास्थ्य के साथ अपने परिवारिक जीवन में हमेशा खुशहाल रहे यही ईश्वर से हम सब प्रार्थना करतें हैं।हमलोगों में से जाने अन्जाने कभी किसी ने आपका दिल दुखाया हो तो उसे माफ करके भुलजाईये। ये समय का चक्र है सबको एक निश्चित समय के बाद इस दौर से गुजरना है।इस मौके पर पदाधिकारी एवं कर्मचारी में अवधेश प्रसाद यादव, श्री मती शुशीला,कुo प्रदीप, लिपिक मनोज कुमार, लिपिक प्रदीप सिंह, चिकीत्सा सहायक प्रफुल माहतो, मनोज कुमार, एमटीएस सुनिल पांडेय, लैब इंचार्ज बिनोद दास, अ0सेवक जय प्रकाश झा, गणेश चन्द्रदास आदेशपाल एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पदाधिकारी कर्मचारी मुख्य रुप से शामिल थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play