place Current Pin : 822114
Loading...


पर्यावरण और जल सरंक्षण पर लोंगो को किया गया जागरूक

location_on Hazaribag/Brakatha access_time 08-Feb-21, 11:38 PM

👁 336 | toll 168



1 N/A star
Public

पर्यावरण और जल सरंक्षण पर लोंगो को किया गया जागरूक - स्वयंसेवी संस्था गूंज और मानव विकास के तत्वावधान में आदिवासियों के विकास को लेकर किया जागरूक हजारीबाग बरकट्ठा : देश के प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था गूंज और मानव विकास केंद्र के तत्वावधान में प्रखंड के पिपराही में पर्यावरण और जल सरंक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गूंज नई दिल्ली के संस्थापक निदेशक अंशु कुमार गुप्ता, सह निदेशक मिनाक्षी गुप्ता, स्टेट कॉर्डिनेटर सुरेश कुमार, बिहार कॉर्डिनेटर शिवजी चतुर्वेदी, मानव विकास के सचिव बीरबल प्रसाद, जिला कॉर्डिनेटर अजित कुमार उपस्थित थे। निदेशक ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि गांव के विकास में हम सभी को एकजुटता दिखानी होगी। जल बचाओ अभियान, डोभा निर्माण और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, महिलाओं के लिए प्रत्येक घर में स्नानागार के उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गरीबी, लाचारी शब्द को मिटाकर आगे बढ़ना है। गांव के लोग देनेवाले और शहर के लोग लेनेवाले कहे जाते हैं। फलतः गांव के लोग दाता कहे जाते हैं। उनके ही परिश्रम से लोग अनाज खाते हैं, बड़े बड़े बिल्डिंग में रहते हैं। उन्होंने कहा कि बाजार की व्यवस्था की जाएगी। जिससे लोंगो को दूर जाकर अपनी फसल और सामग्री को नहीं बेचना पड़ेगा। कार्यक्रम में अतिथियों को आदिवासी महिलाओं ने अपने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर स्वागत किया। महिलाओं के साथ गूंज के सह निदेशक मीनाक्षी गुप्ता ने भी झूमर नृत्य की। कार्यक्रम में सामाजिक जीवन मे बेहतर कार्य करने वाली 10 महिलाओं को राशन किट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सुरेश रविदास, ईश्वर दयाल महतो, रॉबिन कुमार, लालजी सोरेन, सुरेश टुड्डू, रोहित टुड्डू, राहुल कुमार, अंजू देवी, मोनिका, महेश मुर्मू, मनोज मुर्मू ने अहम योगदान दिया।


Trending in related area :

#1
भारतीय संविधान अन्य देशों से लिया गया है.

location_on India
access_time 04-Jul-23, 08:34 AM
#2
✅महत्वपूर्ण नारे (slogans)

location_on India
access_time 04-Jul-23, 08:36 AM
#3
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर पिपरवार में स्थापित तीन महापुरुषों को नहीं किया गया याद। जनप्रतिनिधियों एवं से सीसीएल के अधिकारियों ना साफ सफाई की गई ना माल्यार्पण किया गया। इसकी घोर निंदा करते हुए पिपरवार विकास समिति के सदस्यों द्वारा किया गया साफ सफाई एवं माल्यार्पण

location_on पिपरवार
access_time 16-Aug-21, 08:45 AM
#4
Important Geography Question Answer

location_on India
access_time 04-Jul-23, 08:37 AM
#5
पिपरवार में झामुमो ने नए थाना प्रभारी का किया स्वागत (पिपरवार से खबर मन्त्र संवाददाता आदर्श विश्वकर्मा की रिपोर्ट)

location_on पिपरवार
access_time 02-Sep-21, 08:45 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play