place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया नगर परिषद विघटित होने पर मुखियाओं ने गछित में काटा पाठा (बकरा)।

location_on गोमिया। access_time 01-Feb-21, 10:05 PM

👁 988 | toll 450



1jitendra paswan check_circle 0.5 star
Public

गोमिया। गोमिया नगर परिषद विघटित होने के खुशी में गोमिया के छहः पंचायत के मुखिया ने रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंच कर गछित के रूप में पाठा (बकरा) का बली दिया । और क्षेत्र के लिए दुवाएं भी की। वहीं इसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद भी शामिल हुए। वहीं पूर्व विधायक ने मुखियाओं व संबंधित पंचायतो की जनता को शुभकामनाएं व बधाई दी। कहा कि मुखियाओं की सतर्कता व जनता की एकजुटता से सही समय पर गोमिया नप का विरोध किया गया। परिणामस्वरूप, शामिल पंचायतों की ग्रामीण जनता टैक्स के बोझ और विभिन्न समस्याओं को झेल नहीं पाती। इस संदर्भ में मुखियाओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा गोमिया नप की ग्रामीण व गरीब जनता की मांग पर त्वरित कार्रवाई कर गोमिया नप को विघटित करने को उनके प्रति भी आभार जताया। मौके पर गोमिया की मुखिया गीता देवी, ससबेड़ा पश्चिमी मुखिया शांति देवी, पलिहारी गुरुडीह मुखिया ललिता देवी, स्वांग दक्षिणी मुखिया धनंजय कुमार, हजारी मुखिया चंद्रदीप पासवान, खम्हरा के मुखिया प्रतिनिधि बंटी उरांव, झामुमो नेता अमित पासवान, गणेश यादव, समाजसेवी दुलाल प्रसाद, द्वारिका रवानी, उत्तम सिन्हा, सुरेश शर्मा, कार्तिक पासवान, रविंद्र रविदास, अर्जुन सहित दर्जनों लोग थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play