place Current Pin : 822114
Loading...


नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ने किया सरेंडर।

location_on गोमिया access_time 30-Jan-21, 08:44 PM

👁 550 | toll 284



1jitendra paswan check_circle 0.5 star
Public

स्वाँग। गोमिया थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी राजकुमार रविदास ने शनिवार को बोकारो एडीजे वन के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने से पहले राजकुमार ने कहा कि उसे एक साजिश के तहत फंसाया गया है। उन्होंने डीएनए जांच की मांग की है और कहा कि न्यायालय पर उसे पूरा भरोसा है। 13 जनवरी को गोमिया थाना क्षेत्र की एक लड़की ने राजकुमार रविदास के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। घटना के संबंध में थाना प्रभारी आशीष खाखा ने बताया था कि छः माह पूर्व पीड़ित लड़की आईईएल से ट्यूशन पढ़कर आ रही थी। तब पहली बार उसके साथ रास्ते में दुष्कर्म हुआ था। पिछले 2020 नवंबर में उसके साथ पुनः दुष्कर्म हुआ। कुछ दिन के बाद वह काफी सहमी सहमी सी रहने लगी। 12 जनवरी की शाम को जब वह घर पर किसी से बात नहीं कर रही थी। तब उसके माता-पिता ने उसकी ख़ामोशी के बारे में पूछा। बड़ी मुश्किल से लड़की ने अपने माता-पिता को घटना के संबंध में बताया। तत्पश्चात पीड़िता की माँ ने गोमिया थाना में लिखित शिकायत की । थाना प्रभारी ने मामला दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ छापामारी कर दवाब बनाया था।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play