आईईएल। गोमिया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत गोमिया पोस्ट ऑफिस मोड़ के समीप भापजा गोमिया मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार के नेतृत्व में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज, दुलाल प्रसाद, गन्दौरी राम, रोहित यादव उपस्थित थे। बताते चले कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सड़क मार्ग से ललपनिया के अय्यर गांव आदिवासी पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे इसी क्रम में गोमिया के विभिन्न जगहों पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का बुके एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का कार्यकाल झारखंड राज्य का ऐतिहासिक कार्यकाल रहा है। स्वागत के दौरान राजकुमार प्रसाद, आशा पासवान, अजय तिवारी, दीपक ठाकुर, ओम किंकर वर्मा, काजल कुमारी, सोनी साहू, दीपक कुमार, राजेंद्र साहू, रामदेव प्रसाद सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे।