place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत दर्जनों लाभुकों के बीच बकरी और चूजे का किया गया वितरण

location_on गोमिया access_time 18-Apr-25, 10:12 AM

👁 486 | toll 367



Anonymous
Public

गोमिया। गोमिया प्रखंड कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत बकरी और चूजे का वितरण बीडीओ महादेव कुमार महतो एवं अंचल अधिकारी आफताब आलम ने संयुक्त रूप से किया। वहीं गोमिया प्रखंड मुख्यालय के परिसर में मुख्य मंत्री पशुधन योजना के तहत दस लाभुको के बीच चार बकरी एवं एक बकरा, एवं बारह लाभुकों के बीच चूजे का वितरण गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो, अंचल अधिकारी आफताब आलम एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर सुरेश कुमार, जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इसके अलावा पांच लाभुकों के बीच सूकर का वितरण भी किया गया । वहीं इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने लाभुकों से कहा कि वह पशुधन स्वरोजगार के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसकी देखरेख और हिफाजत उन्हें स्वयं करनी है, यदि किसी प्रकार की परेशानी हो तो वे प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर सुरेश कुमार से संपर्क कर उचित सलाह ले सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा की सरकार द्वारा प्रदत्त मुख्यमंत्री पशुधन योजना का लाभ उन्हें स्वावलंबी बन सकता है।



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play