place Current Pin : 822114
Loading...


राकोमयू स्वांग वाशरी परियोजना शाखा में समिति का हुआ पुनर्गठन

location_on गोमिया न्यूज access_time 26-Mar-25, 11:28 AM

👁 157 | toll 125



Anonymous
Public

गोमिया। एचएमएस से संबद्ध श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन स्वांग वाशरी परियोजना शाखा का पुनर्गठन किया गया। संगठन के महामंत्री राजेश कुमार सिंह द्वारा निर्गत पत्र के अनुसार ज्यादातर नये सदस्यों को अहम जवाबदेही का दायित्व दिया गया हैँ। संगठन महामंत्री श्रीसिंह के द्वारा नई कमिटी के गठन से संबंधित पत्र को कथारा क्षेत्र के पदाधिकारियों द्वारा स्वांग वाशरी शाखा के नये मनोनीत कमिटी के प्रतिनिधियों को सौपने का कार्य किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर सिंह, क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम, कथारा कोलियरी के अध्यक्ष नागवंत प्रसाद, जारंगडीह शाखा के सचिव खगेश्वर राम उपस्थित थे। वहीं स्वांग कोल वाशरी शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, सचिव पीयूष कुमार वर्मा, असरफ अली, मुद्रीका राम, भूषण साव आदि लोग मुख्य रूप से शामिल थे। सुधीर बनाये गए अध्यक्ष व पीयूष हुए सचिव राकोमयू की जो समिति पुनर्गठित हुई हैँ उसमें जिन लोग को पद का दायित्व दिया गया हैँ, वह इस प्रकार हैँ। अध्यक्ष - सुधीर कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह, उपाध्याय हीरा लाल, भीम राम, असरफ अली, सचिव पीयूष कुमार वर्मा, सहायक सचिव राजेंद्र ठाकुर, दिलीप नोनिया, कोषाध्यक्ष बंधु प्रजापति उपकोषाध्य बंधु कमार को बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारणी समिति के सदस्यों मे गोविंद घासी, सुनील कुमार भुईया, मनोज कुमार ठाकुर, विकास कुमार यादव, मनोहर मांझी, एतवा मुंडा, सिकंदर करमाली, मोहन राम और गायक राम को रखा गया हैँ।



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play