place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक कर दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

location_on आईईएल न्यूज access_time 20-Mar-25, 12:02 PM

👁 82 | toll 67



Anonymous
Public

आईईएल। गोमिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को बीडीओ महादेव कुमार महतो ने प्रखंड क्षेत्र के बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक किया। इस बैठक में बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि सभी बैंक केसीसी,कृषि लोन आदि की कोई भी समस्या को यथाशीघ्र दूर करें, जिससे किसानों को असुविधा न हो। सभी स्कूलों के बच्चों का एजुकेशन खाता खोलने के लिए उन्हें प्रेरित करना है और अप्रैल माह से विशेष शिविर लगाकर बच्चों का खाता खोलना है। खास करके बिरहोर समाज के बच्चों का प्राथमिकता के साथ खाता खुलवाना है। कहा कि गर्मी को देखते हुए सभी बैंकों में ग्राहकों के लिए स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था करना है और सीएसआर के तहत बैंक के नजदीकी स्कूलों में भी पानी की व्यवस्था करना है। इसी प्रकार बेरोजगार युवकों को सरकारी प्रक्रिया के तहत स्वरोजगार के लिए लॉन उपलब्ध कराना है। एसबीआई गोमिया एवं बैंक ऑफ इंडिया साड़म शाखा के बाहर इधर उधर बाइक खड़ी रहती है,उसको सुव्यस्थित तरीके से बाइक लगवाना है। इसी प्रकार ग्राहकों का बैंक से संबंधित अन्य समस्याओं का भी समाधान करने की बात कही गई। इस दौरान केनरा बैंक गोमिया द्वारा सूचना प्रसंस्करण उद्योग के लिए आमोद प्रजापति को 2,51,340 रूपये का चेक प्रदान किया गया। मौके पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, गोमिया शाखा, बैंक ऑफ इंडिया गोमिया, केनरा बैंक स्वांग, इंडियन बैंक गोमिया, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक गोमिया, इलाहाबाद बैंक आदि के प्रतिनिधि उपस्थित थे।



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play