place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया प्रखंड के पूर्व सचिव बंटी उरांव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए सदस्यता अभियान चलाया

location_on गोमिया न्यूज access_time 08-Feb-25, 02:54 PM

👁 22 | toll 20



Anonymous
Public

गोमिया प्रखंड के खम्हरा पंचायत के करमाटांड़ गांव में झामुमो पार्टी के पूर्व प्रखंड सचिव बंटी उरांव के नेतृत्व में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान झामुमो के पूर्व प्रखंड सचिव बंटी उरांव ने बताया कि पूरे प्रखंड में झामुमो का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है और नए लोगों को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाया जा रहा है। कहा कि यह अभियान पार्टी के जिला कमेटी के निर्देश पर चलाया जा रहा है और पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का निर्देश मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रभावी कार्य शैली और विकास की तेज गति को देखते हुए सभी लोग प्रभावित हैं और इस सदस्यता अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्य बन रहे हैं। इस मौके पर राजकुमारी देवी, पूनम देवी, सुंदरी देवी, कविता देवी, राजमुनि देवी आदि उपस्थित थे।



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play