place Current Pin : 822114
Loading...


रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक प्रखंड में आदिवासी महिला की गला रेत कर हत्या।

location_on Ramgarh access_time 26-Jan-25, 03:16 PM

👁 334 | toll 230



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

घटना गोला प्रखंड के चक्रवाली गांव का है ,मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। गोला(रामगढ़)। गोला थाना क्षेत्र के चक्रवाली गांव में शनिवार देर शाम को एक महिला मंजू देवी 29 वर्ष कि गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि चक्रवाली गांव निवासी कलेन्द्र मुंडा अपनी पत्नी मंजू देवी एवं दो बच्चों के साथ चोपादारू मेला देखने गया था। मेला से वो अपने बच्चों को स्वजनों के साथ छोड़ कर अपनी पत्नी के साथ घर लौट गया। घर लौटने के बाद वह मुर्गा लाने मगनपुर चला गया। वापस जब लौटा तो देखा कि पत्नी का किचन में गला रेत कार हत्या कर दिया गया है। इधर घटना की जानकारी गोला पुलिस को दी गई। देर रात को एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद घटना स्थल पहुंच कर जाँच पड़ताल किया। बताया गया कि मृतक महिला मंजू देवी का प्रेम प्रसंग यहाँ काम कर रहे अलमारी मिस्त्री से चल रहा था। वह कई वर्षो से यहाँ रह कर काम कर रहा था। प्रेम प्रसंग में उस समय दरार हो गया ज़ब महिला को भारत माला परियोजना में जमीन के बदले में पैसा मिला। धीरे धीरे वह मिस्त्री से बात करना बंद कर दी। दबे जुबान से यह भी बताया जा रहा है कि मिस्त्री ने ही महिला का हत्या कर दिया है। इसकी जानकारी आस पास के लोगों को भी है। लेकिन वो कहां का है जानकारी देने से लोग बच रहे हैं। प्रथम दृस्टिया शव को देखने से प्रतीत होता है कि किसी धारदार हथियार से महिला का गला रेता गया है। पूरा किचन रूम खून से लथपथ हो गया है। बाटा गया कि मृतका के पति बाहर में मजदूरी का काम करता है। वह कुछ दिनों पहले ही गांव आया था। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा बुरा हाल है।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play