आईईएल। गोमिया स्थित गायत्री लॉज में गोमिया,साड़म और ललपनिया मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं का बैठक भाजपा गोमिया मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से जिला सदस्यता अभियान के संयोजक संजय सिन्हा, जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज,ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य देवनारायण प्रजापति, उपस्थित थे। वहीं तत्पश्चात बैठक में संगठन महापर्व सदस्यता अभियान सत्र 2024 - 30 को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्य योजनाएं बनाई गई। एवं प्राथमिक सदस्यता अभियान की समीक्षा के साथ साथ सक्रिय सदस्यता अभियान को समय सीमा के तहत पूरा करने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने 50 प्राथमिक सदस्य बनाने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को अविलंब सक्रिय सदस्य का फॉर्म भरकर सक्रिय सदस्यता बनाने की बात कही। मौके पर मौजूद सदस्यता अभियान के बोकारो जिला संयोजक संजय सिन्हा के द्वारा एक दर्जन से भी अधिक कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाया गया। तथा तीनों मंडल के मंडल सदस्यता प्रभारियों एवं मंडल अध्यक्षों को सक्रिय सदस्यता का फॉर्म भी उपलब्ध करा दिया गया तथा निर्धारित समय सीमा के अंदर उक्त संगठनात्मक कार्य को निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। वहीं इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शिवशंकर दुबे, ललपनिया मंडल अध्यक्ष प्रेम लाल साव, गोमिया मंडल महामंत्री दीपक ठाकुर, मंडल सदस्यता प्रभारी अजय तिवारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री दरबारी मांझी,मंडल उपाध्यक्ष भरत स्वर्णकार, गन्दौरी राम, अटल हलदर, ऊषा चौहान, पप्पू कुमार सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे।