place Current Pin : 822114
Loading...


सोसोकलां पंचायत में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

location_on Gola access_time 18-Jan-25, 02:18 PM

👁 8 | toll 15



1 check_circle 5.0 star
Public

गोला(रामगढ़): क्षेत्र में बढ़ती कंपकंपाती ठंड और शीतलहर को देखते हुए शुक्रवार को ठंड से बचाव हेतु सोसो कलां पंचायत भवन में सोसो कलां पंचायत क्षेत्र के बुजुर्गो और जरूरतमंदों के बीच में कंबल का वितरण किया गया। बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों के बीच कुल 45 कंबलों का वितरण स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि 45 कंबलो का वितरण किया गया, पंचायत क्षेत्र के अन्य बुजुर्गों और जरूरतमंदों को भी कंबल दिया जाएगा जिसको लेकर प्रशासन से अधिक संख्या में कंबल उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इस अवसर पर पंचायत सेवक संगीता लकड़ा,उप मुखिया लईक अलाम, पंचायत समिति सदस्य बाल गोविंद महतो, अमीरुन निशा, सुनीता देवी,सविता देवी, इंदु देवी, बबीता देवी,रीता देवी ,रेखा देवी , मालती देवी,समीर, मुनाफ सहित अन्य मौजूद थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play