place Current Pin : 822114
Loading...


स्वामी विवेकानंद जी का विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करती है —मोहन कुमार

location_on आईईएल न्यूज access_time 13-Jan-25, 09:58 AM

👁 74 | toll 60



Anonymous
Public

आईईएल। गोमिया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत आईईएल स्थित मून लाईट के समीप भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मोहन कुमार के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद का जयंती मनाया गया। वहीं इस दौरान भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मोहन कुमार ने कहा कि पूरा देश इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाता है। स्वामी विवेकानंद देश के युवाओं के साथ साथ सभी की प्रेरणा रहे हैं। उनके जीवन के किस्से भी लोगों को प्रेरित करते रहते हैं। तत्पश्चात उनके बारे में रोचक बात उनके कुछ नाम हैं जिनके बारे में लोग कम जानते हैं। स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन ही प्रेरक प्रसंगों से भरा पड़ा है। उन्होंने भी अपने जीवन में कम संघर्ष नहीं किया। उनके आध्यात्म की राह कभी आसान नहीं रही। लेकिन गुरु रामकृष्ण परमहंस से मुलाकात के बाद उन्होंने इतिहास लिख दिया था। उनका व्यक्तित्व हमेशा के लिए अनुकरणीय हो गया। इस दौरान उपस्थित भाजपा भाजपा प्रखंड महामंत्री दीपक ठाकुर, मीडिया प्रभारी अजय तिवारी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भरत स्वर्णकार, उमेश ठाकुर,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रोहित कुमार यादव, मंडल सदस्यता अभियान प्रभारी अजय कुमार तिवारी, शशिकांत पांडेय, चिराग कुमार, सुनील यादव, पूर्व उप मुखिया संजय ठाकुर, चिराग कुमार, बिट्टू कुमार, संजय कुमार आदि लोग शामिल थे



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play