आईईएल। गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो से भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार एवं भाजपा गोमिया मंडल के पदाधिकारियों ने गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो से शिष्टाचार मुलाकात कर नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दिए। वहीं इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से बीडीओ श्री महतो को अवगत भी कराया। तत्पश्चात भाजपा गोमिया मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार ने क्षेत्र में बढ़ते हुए ठंड एवं शीतलहरी को लेकर विभिन्न चौक चौराहों पर पर्याप्त मात्रा में अलाव की व्यवस्था कराने की मांग किए , वहीं राशन कार्ड धारियों को पूर्णतः राशन देने का भी अपील किए। वहीं ठंड को देखते हुए प्रखंड क्षेत्र में बुजुर्ग, असहाय एवं जरूरत मंद लोगों के बीच कंबल वितरण करने का आग्रह किया गया है। वहीं इस संबंध में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार ने कहा कि आज गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो से शिष्टाचार मुलाकात हुई एवं बीडीओ श्री महतो को बुके देकर नव वर्ष का बधाई देते हुए प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ज्वलंत विषयों पर चर्चा भी किया गया। यह मुलाकात काफी सकारात्मक रहा प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने सभी विषयों को गंभीरता पूर्वक से सुनते हुए जल्द ही समाधान करने भरोसा दिया। वहीं भाजपा गोमिया मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार ने आगे बताया कि बढ़ते ठंड और शीतलहरी को देखते हुए क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव का व्यवस्था किया जाए उसके बाद आगे उन्होंने जरूरत मंद लोगों के बीच कंबल वितरण करने का भी आग्रह किया। वहीं इस संबंध में गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने कहा कि बहुत ही जल्द जरूरत मंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया। वहीं इस मौके पर मंडल महामंत्री सह प्रभारी खम्हरा दीपक ठाकुर, गोमिया मंडल के सदस्यता प्रभारी सह प्रभारी ससबेडा पश्चिमी अजय तिवारी, भाजपा के सक्रिय सदस्य रामनाथ राम उपस्थित थे।