आईईएल। सर्व समाज एकता संघ के अध्यक्ष सह पूर्व उप मुखिया चंदन पासवान ने आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं इस दौरान सर्व समाज एकता संघ के पदाधिकारी गण मौजूद थे। वहीं पूर्व उप मुखिया चंदन पासवान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में थाना प्रभारी का सक्रियता काफी प्रशंसनीय योग्य था। वहीं क्षेत्र में लोकसभा चुनाव काफी शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। वहीं थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम हो इसको लेकर आईईएल पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है। वहीं असमाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। इस मौके पर नरेश साहू, सुभाष कुमार, दीपक कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।