place Current Pin : 822114
Loading...


आजसू आदिवासी महासभा के रामगढ़ नगर अध्यक्ष रिंकू करमाली ने दर्जनों युवाओं के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।

location_on Ramgarh access_time 26-Oct-24, 01:36 PM

👁 59 | toll 23



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

कार्यकर्ता के मान सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा : बजरंग महतो आजसू पार्टी में निष्ठा से काम करने वाले कार्यकर्ताओं का कोई मान सम्मान नहीं किया जाता है: रिंकू करमाली गोला(रामगढ़)। रामगढ़ वार्ड नंबर 2 से आजसू पार्टी के आदिवासी महासभा रामगढ़ नगर अध्यक्ष रिंकू करमाली ने आजसू पार्टी छोड़ कर दर्जनों युवाओं के साथ पूर्व विधायक ममता देवी के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर तथा कांग्रेस पार्टी के नीति सिद्धांत पर आस्था व्यक्त करते हुए पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो के उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होने पर रिंकू करमाली सहित सभी कार्यकर्ताओं को पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो जी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर पार्टी में शामिल करवाएं। साथ ही बजरंग महतो जी ने सभी को अस्वस्थ किया कि आपके मान सम्मान के साथ किसी भी प्रकार से कोई समझौता नहीं किया जाएगा साथ ही आपकी भावनाओं को कांग्रेस पार्टी में हमेशा कदर किया जाएगा। पार्टी में शामिल हुए पूर्व आजसू पार्टी आदिवासी महासभा के नगर अध्यक्ष रिंकू करमाली ने कहा कि आजसू पार्टी में कार्यकर्ताओं का कोई मान सम्मान नहीं किया जाता है इस कारण हम आजसू पार्टी छोड़ कर आज कांग्रेस पार्टी में पूर्व विधायक ममता देवी के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर शामिल हुए हैं। और 2024 के इस विधानसभा चुनाव में पूरी निष्ठा से पार्टी का काम करते हुए पूर्व विधायक ममता देवी को हर हाल में जीत दिलाने का काम करूंगा। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में रोहित करमाली, मुकेश मुंडा, कन्हैया करमाली, राजेंद्र जैसवाल, बिशु करमाली, बालक राम करमाली, रितिक करमाली, सुभम करमाली, अमर करमाली, करण करमाली, वरुण करमाली, बलवीर करमाली, सहित दर्जनों युवा शामिल थे।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play