स्वाँग। राज्य के पूर्व मंत्री व गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह ने कहा कि अंचल से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है। श्री सिंह राज्य के वित्त मंत्री डा0 रामेश्वर उरांव मंत्री के उस वयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिस पर उन्होंने कहा था कि अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने कहा कि केवल अंचल में भ्रष्टाचार है यह कहना बेमानी होगा। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद नेता और अधिकारी ईमानदारी के साथ काम नही किया गया लिहाजा जिस सपने के साथ झारखंड राज्य का निर्माण हुआ था वह सपना पूरा नही हो सका। झारखण्ड बनने के बाद ही नेताओं ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। जिसके कारण कई नेता अभी भी जेल में है। नेताओं के भ्रष्ट आचरण के कारण ही अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक इस खेल में लिप्त हैं। यदि नेता ईमानदार होते तो अधिकारियों और कर्मचारियों की हिम्मत नही थी कि वे भ्रष्टाचार कर सकते थे। श्री सिंह गोमिया के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र झुमरा के सुरेश महतो के भतीजा, लोकनाथ महतो के पिता, चतरोचट्टी के समाजसेवी महादेव महतो के मां के निधन एवं ढिलू ठाकुर के निधन पर उनके शौक संतप्त परिवार से मिले। इस बीच उन्होंने गांव के गरीब बुजुर्ग के बीच कंबल भी वितरण किया।