place Current Pin : 822114
Loading...


प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं समाजसेवी देवी प्रसाद के निधन पर चित्रांश महापरिवार गोला ने किया शोक सभा का आयोजन।

location_on Gola access_time 24-Sep-24, 07:10 PM

👁 93 | toll 60



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

गोला(राममढ़)। प्रख्यात शिक्षाविद एवं प्रखर समाजसेवी देवी प्रसाद का देहावसान शनिवार दे रात्रि को हो गया था। उनका दाह संस्कार रविवार को राममढ़ स्थित मुक्तिधाम में किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र प्रो.प्रदीप सिन्हा ने दी। ज्ञात हो कि प्रो. सिन्हा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राममढ़ जिला उपाध्यक्ष है। स्व.देवी प्रसाद के निधन पर चित्रांश महापरिवार गोला के द्वारा भी शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता चित्रांश महापरिवार के अध्यक्ष सनत कुमार सिन्हा ने की। बैठक में चित्रांश बन्धुओं द्वारा दिवंगत आत्मा के सम्मान में दो मिनट का मौन रखते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्ष सनत कुमार सिन्हा ने अपने संवेदना में कहा कि स्व.प्रसाद अपने समय के जानेमाने शिक्षाविद थे। सचिव रविंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि स्व. प्रसाद के निधन से शिक्षा जगत और विशेष तौर पर समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में अधिवक्ता अनुज कुमार सिन्हा, धीरेंद्र नारायण बक्शी, जिला सचिव अनिल कुमार सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष कुँवर कुमार बक्शी, जिला उपाध्यक्ष सुजीत सिन्हा, प्रदीप चन्द्र लाला, संजय बक्शी, रजनीश आनंद, अभिषेक कुमार सिन्हा,अजीत कुमार सिन्हा, चन्द्रदीप बक्शी, लाला चन्द्रमोहन, संदीप लाला, संजय लाला, दीपक कुमार सिन्हा, सुमन कुमार सिन्हा, अनुप कुमार सिन्हा, श्रीकांत गोविंद, अमित कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, जितेन्द्र बक्शी, प्रमोद बक्शी, संदीप बक्शी, आनंद बक्शी, जीवन बक्शी सहित कई अन्य शामिल थे।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play