place Current Pin : 822114
Loading...


गोला में करम महोत्सव में टाइगर जयराम महतो को सुनने के लिए लोगों का उमड़ा जनसैलाब।

location_on गोला access_time 12-Sep-24, 07:20 PM

👁 710 | toll 512



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

गोला को गोल-गोल घेरेंगे,रामगढ़ टाइट रहेगा और रामगढ़ से ही राजधानी में फाइट करेंगे: जयराम महतो रिपोर्ट:दानिश पटेल गोला(रामगढ़)। प्रखंड क्षेत्र के किसान उच्च विद्यालय डभातू गोला के मैदान में बृहस्पतिवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति व झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के द्वारा प्रखंड स्तरीय भव्य करम महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर जेबीकेएसएस व जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो शामिल हुए। उनके स्वागत में लोगों ने मानव श्रंखला बनाया था। टाइगर जयराम महतो डभातू पहुंचने के बाद सबसे पहले कार्तिक महथा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रणाम किया। उसके बाद टाइगर का झारखंडी रिति रिवाज से ढोल नगाड़ा बजाकर सभा स्थल तक पहुंचाया गया। मानव श्रंखला में शामिल लोगों ने टाइगर के उपर पुष्प वर्षा किया। टागगर का प्रखंड अध्यक्ष ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। टाइगर जयराम महतो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि करम पर्व करने वाली बहनें भाइयों की लम्बी उम्र के लिए यह पर्व करती है। करम पर्व में बहने भाइयों के लिए उपवास करती है। करम पर्व पर बहनें करम जावा की बहुत सेवा करती है,तथा सही से सेवा नहीं करने पर जावा खराब हो जाता है, इसलिए सभी बहनें अपना ख्याल रखें। करम जावा की आगे चल कर बच्चा की मां बनती है। आगे उन्होंने बहनों को कहा तालाब में बहने पिछे पलटनी मारकर नहीं नहाना चाहिए इससे बच्चा दानी खराब होता है। आगे उन्होंने कहा जिस तरह डॉक्टर इंजीनियर,वकील सहित अन्य लोग अपने पर गर्व करते हैं उसी प्रकार खेती बाड़ी करने वाले किसानों को भी गर्व महसूस करना चाहती क्योंकि दूसरों को भोजन कराना सबसे पुण्य का काम है। आगे उन्होंने कहा कि गोला को गोल गोल घेरेंगे, यहां किसी को एंट्री नहीं देना है , रामगढ़ टाइट रहेगा और रामगढ़ से ही राजधानी में फाइट करेंगे। सभी को अपनी संस्कृति की रक्षा करना है। करम करने वाली बहनों ने अखाड़ा में करम डाली और जावा के पास टाइगर साथ टाइगर जयराम महतो को ले गई और टाइगर ने बहनों के साथ झूमर नृत्य किया। इस कार्यक्रम में गोला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के हजारों लोग शामिल हुए थे। रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी के देवर अमित महतो कांग्रेस पार्टी छोड़कर जेबीकेएसएस में शामिल हुए। टाइगर जयराम महतो ने अमित महतो को माला पहनाकर पार्टी में शामिल कर स्वागत किया। और पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय महामंत्री संतोष चौधरी,जिला अध्यक्ष देवेंद्र महतो, प्रखंड अध्यक्ष अशोक चक्रपाणि संतोष राज, पांडव महतो, सहदेव महतो,पवन महतो, मुख्तार अंसारी, सद्दाम हुसैन,रोमा निगम सहित अन्य मौजूद थे।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play