place Current Pin : 822114
Loading...


झारखण्ड किसान महासभा की बैठक हुई संपन्न, लिये गये कई महत्वपूर्ण फैसले।

location_on गोला access_time 11-Sep-24, 12:36 PM

👁 93 | toll 36



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

चितरपुर (रामगढ़)। झारखण्ड किसान महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को चितरपुर के रॉयल सेलिब्रेशन कांफ्रेंस हॉल में संपन्न हुई।बैठक में जेकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष राजू महतो,कार्यकारी अध्यक्ष पंकज महतो,महासचिव उपेन्द्र गुरु उपस्थित थे।विशिष्ट अतिथि और प्रमुख वक्ता के रूप में जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता संतोष महतो सम्मिलित हुए। बैठक में रामगढ़ ज़िले के सक्रिय छः एफ़पीओ के डायरेक्टर्स और सीईओ भी उपस्थित रहे।बैठक में एफ़पीओ के व्यापारिक विकास और झारखंड किसान महासभा के साथ साझा परिचर्चा कर भविष्य में आपसी समन्वय स्थापित करते हुए काम करने पर सहमती बनी।प्रस्ताव में रामगढ़ ज़िले में व्यावसायिक कृषि को नये आयाम तक ले जाने को प्रमुखता से तय किया गया।कई अन्य संबंधित प्रस्ताव भी पारित हुए।बैठक में रामगढ़ ज़िले में झारखंड किसान महासभा(जेकेएम) के सचिव सह प्रवक्ता कपिल देव महतो जी को नियुक्त किया गया।साथ ही साथ ज़िला कमिटी महिला मोर्चा का भी गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से रीता भारती,सचिव सरिता देवी और कोषाध्यक्ष सुनीता कुमारी का चयन किया गया।दुलमी प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार महतो एवम् उपाध्यक्ष विकास राम महतो को बनाया गया।माण्डू प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार उपाध्यक्ष सुरेंद्र महतो बने।चितरपुर प्रखंड अध्यक्ष शिवनाथ महतो सचिव योगेन्द्र कुमार चौधरी चयनित हुए।चितरपुर महिला प्रखंड अध्यक्ष सचिव मंजु देवी कोषाध्यक्ष रूपमणी देवी उपाध्यक्ष गीता देवी बनाये गये।इस बैठक में मुख्य वक्ता संतोष महतो ने कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं और एफ़पीओ के उज्ज्वल भविष्य की सम्भावनाओं के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि खेती वर्तमान समय में करियर का सबसे कारगर विकल्प बनकर उभरा है ।कृषि के साथ साथ साथ जैविक खेती और जलछाजन के क्षेत्र में भी विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है।हमारा दुर्भाग्य है कि राज्य के किसान अभी तक असंगठित हैं जिसके कारण इनकी स्थिति दिहाडी मज़दूरों से भी अधिक खराब है।सरकारी योजनाओं में भ्रष्ट्राचार चरम सीमा में है उसे खत्म करने के लिए किसानों को एक मंच पर अनिवार्य रूप से आना होगा। केंद्रीय अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि-महासभा किसानों को एकजुट करने के लिए एफ़पीओ बनाने और सक्रिय एफ़पीओ को सरकारी लाभ दिलाने के लिए हर स्तर पर काम कर रहा है।बैठक सह परिचर्चा में जेएलकेएम के मुनीनाथ महतो,सुनील महतो,रंजन भोगता,जेकेएम के कपिल देव महतो,दीपक पटेल,सुरेश महतो,मुकेश महतो,सुरेंद्र महतो,संजना देवी, लगनी देवी , सीता देवी ,बिलखी देवी,ललीता देवी,ममता देवी,काजो देवी , संजोती देवी,हेमन्ती देवी, नमिता देवी,सावित्री देवी उपस्थित रहे।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play