place Current Pin : 822114
Loading...


झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सर्वर का हाल-बेहाल।

location_on गोला access_time 06-Aug-24, 09:18 AM

👁 47 | toll 21



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सर्वर का हाल-बेहाल। धान रोपनी का कार्य छोड़ महिलाएं पंचायत भवन का रोज काट रहीं हैं चक्कर,सर्वर डाउन से बढ़ी परेशानी। फोटो- रिपोर्ट -दानिश पटेल गोला(रामगढ़ ):राज्य सरकार द्वारा 21-50 वर्ष की महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में प्रत्येक माह 1000 रुपए प्रदान करने के उद्देश्य से लाई गई झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं का रोज तांता लग रहा है पंचायत भवन में,इस योजना का लाभ 21-50 वर्ष की प्रत्येक महिला को योजना का लाभ मिले इस उद्देश्य से सरकार के द्वारा काफी जोर-शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। महिलाएं भी इस योजना का लाभ लेने के लिए काफी उत्साहित हैं। शुरूआती दिनों से ही इस योजना का सर्वर आंख मिचौली कर रहा है , सर्वर डाउन से रोज बढ़ रही है परेशानी। गोला प्रखंड क्षेत्र में न के बराबर इस योजना का ऑनलाइन आवेदन हुआ है, सोमवार को सोसो कलां पंचायत से महिलाओं को निराश होकर घर लौटते हुए देखा गया। औसतन गोला प्रखंड क्षेत्र में एक दिन में पंचायत भवनों में कुल ऑनलाइन आवेदन की संख्या कहीं शून्य तों कहीं अधिकतम तेरह है। क्योंकि सर्वर डाउन का फंडा अभी तक ठीक नहीं हुआ है। प्रखंड क्षेत्र में धान रोपनी का कार्य जोरों से चल रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपने कृषि कार्य और धान रोपनी का कार्य छोड़ कर झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए रोज पंचायत भवन का चक्कर काट रहीं हैं,इस योजना का सर्वर महिलाओं के साथ आंख मिचौली का खेला खेल रही है। महिलाएं इस आशा उम्मीद से रोज सुबह पंचायत भवन पहुंचती है की आज ऑनलाइन करा लेंगे तो कल से धान रोपनी के कार्य में लग जायेंगे। लेकिन रोज-रोज सर्वर डाउन होने के वजह से महिलाएं निराश होकर शाम में घर लौट जाती है,ये सिलसिला शुरुआती दिनों से जारी है। सर्वर डाउन की वजह से कार्य नहीं हो पाने से महिलाएं काफी नाराज़ और निरास है।सरकार को इस योजना का सर्वर को त्वरित रूप से दुरुस्त करना चाहिए क्योंकि शुरआती दिनों से ही यह हाल है सर्वर का,जल्द सुधार नहीं हुआ सर्वर डाउन का परेशानी तो धान रोपनी का कार्य भी प्रभावित हो सकता है। क्योंकि ज्यादातर महिलाएं इसी कार्य में उलझी हुई है।सरकार को इस ओर ध्यान केन्द्रित कर जल्द से जल्द सर्वर को दुरस्त करने का कार्य करना चाहिए। सरकार सर्वर डाउन समस्या का समाधान जल्द करें,धान रोपनी कार्य प्रभावित: प्रमुख गीता देवी इस संबंध में गोला प्रमुख गीता देवी से पुछे जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार सर्वर डाउन समस्या का समाधान जल्द करें, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र की ज्यादातर महिलाएं धान रोपनी का कार्य छोड़ इस योजना में उलझी हुई है,धान रोपनी का कार्य ज्यादातर बाधित है, कई आंगनबाड़ी केन्द्रों में फार्म भी खत्म हो गया है। आवेदन करने की प्रक्रिया को सरकार सुलभ करें।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play