place Current Pin : 822114
Loading...


गोला: किसानों के बीच उड़द और मक्कई बीज का वितरण, किसानों ने जताया आभार।

location_on गोला access_time 05-Aug-24, 07:47 PM

👁 49 | toll 18



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

फोटो- गोला(रामगढ़): गोला प्रखंड क्षेत्र के किसानों के बीच में शत् प्रतिशत अनुदान पर बीज का वितरण सोमवार को किया गया। गोला प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय शांडिल्य की अध्यक्षता में तथा जिला कृषि पदाधिकारी, रामगढ़ (हजारीबाग) के प्रतिनिधि लोकेश कुमार की देख रेख में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल महतो के द्वारा बिरसा बीज उत्पाद एवं फसल विनिमय विस्तार योजना के तहत शत प्रतिशत अनुदान पर मक्का और उड़द का बीज का वितरण गोला प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों के किसानों के बीच किया गया। गोला प्रखंड के कुम्हरदगा,संग्रामपुर, बेतुलकलां, मुरुडीह, बिसा और पतरातु गांव के किसानों के बीच में शत प्रतिशत अनुदान पर 231 किसानों के बीच कुल 924 kg बीज का वितरण किया गया। जिसमे से 65 किसानों के बीच 260 kg मक्का बीज तथा 166 किसानों के बीच 664 kg उड़द बीज का वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में मुखिया सीताराम मुंडा, प्रगतिशील किसान जयप्रकाश महतो, TRIF के प्रखंड समन्वयक सात्यकि, राजी, प्रफुल्ल कुमार, सुनीता देवी, गीता देवी, रीना देवी, जनसेवक अरविंद कुमार महतो, रवि सागर पांडेय, अजीत कुमार गुप्ता के अलावे पारस महतो, दिवाकर पांडे, दिवाकर पांडे, मुरली महतो, सुधा देवी, किरण देवी, कृष्णा कुमारी, सुरुपति देवी सहित अनेक किसान मौजूद थे।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play