place Current Pin : 822114
Loading...


गोला के विभिन्न राजनीतिक दलों के दर्जनों लोगों ने थामा जेबीकेएसएस का दामन।

location_on गोला access_time 05-Aug-24, 07:44 PM

👁 83 | toll 37



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

गोला(रामगढ़):गोला के सुवर्ण वणिक धर्मशाला में रविवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के बैनर तले कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोला प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार चक्रपाणि व संचालन सुजित कुमार महतो ने किया। समारोह में गोला के विभिन्न राजनीतिक दलों के दर्जनों लोग जेबीकेएसएस में शामिल हुए। जिनका स्वागत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जेबीकेएसएस के पंकज महतो व केंद्रीय महामंत्री संतोष चौधरी के द्वारा माला पहनाकर किया गया। स्वागत करते हुए मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि आप लोगों को जेबीकेएसएस में हार्दिक स्वागत है। समिति 24 घंटा आप लोगों के हर सुख-दुख में खड़ा है। बताया गया कि पंचायत के कुमुद कुमार बर्मन, राजकुमार प्रसाद, मधु नायक, रितेश कुमार पोद्दार, विनोद कुमार पोद्दार, सुचित कुमार, प्रमोद सोनी, दिलीप कुमार स्वर्णकार, सविता देवी, चीतू चक्रवर्ती, रितु देवी, आशा देवी सुमन पोद्दार, सुब्रतो देवी सहित दर्जनों महिला पुरूष जेबी केएसएस में शामिल हुए। मौके पर भागीरथ प्रजापति, नरेंद्र महतो, मुख्तार अंसारी डब्लू महतो, पंकज कुमार महतो, रमेश महतो, धीरेन महतो, निरंजन महतो, होरेन महतो आदि मौजूद थे।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play